Saturday, September 13, 2025
India

हवाई जहाज के कार्गाे स्टाफ को आई नींद, भारत से पहुंचा अबू धाबी

मुंबई हवाई अड्डे से आबूधाबी जाने वाली पैसेंजर फ्लाइट के कार्गो कंपार्टमेंट में यात्रियों का सामान रखने वाले कर्मचारी (लोडर) को सामान रखते हुए ऐसी नींद आयी कि वह जहाज के कार्गो कंपार्टमेंट में ही सो गया। किसी का ध्यान उसकी तरफ नहीं गया और कार्गो कंपार्टमेंट का गेट बंद कर दिया गया। नियत समय पर फ्लाइट मुंबई से टेकऑफ करते हुए यूएई की राजधानी अबू धाबी लैंड कर गई। लोडर की नींद भी तब खुली जब जहाज मंुबई से उड़ान भर चुका था। लेकिन तब उसके पास कार्गो कंपार्टमेंट में बैठे रहने के अलावा कोई चारा नहीं था।
इडिगो को भी अपने एक कर्मचारी के कम होने का पता तब चला जब उड़ान भरने के बाद इंडिगो के कर्मचारियों की गिनती की जा रही थी। काफी कोशिश के बाद भी इंडिगो को पता नहीं चला कि लापता कर्मचारी कहां है। अंततः इंडिगो के अधिकारियों ने लापता कर्मचारी की जानकारी अबू धाबी एयरपोर्ट को दी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने जब पूरे जहाज की जांच की तो पता चला कि लापता शख्स जहाल के सामान कक्ष में ही अंदर बैठा है। उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। पूछताछ में पता चला कि जहाज के कार्गो कंपार्टमेंट सामान लोड करने के बाद उसकी आंख लग गयी। इस बीच कंपार्टमेंट का दरवाजा बंद हो गया और उसकी नींद तब खुली जब जहाज हवा में उड़ान भर चुका था। यूएई की राजधानी में विमान के उतरने पर अबू धाबी के अधिकारियों ने लोडर कर्मचारी की मेडिकल जांच की जिसमें उसकी शारीरिक हालत स्थिर व सामान्य पाई गई। डीजीसीए अधिकारियों ने बताया कि अबू धाबी में अधिकारियों से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद उसे उसी विमान से एक यात्री के तौर पर मुंबई वापस भेज दिया गया। था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!