Wednesday, January 28, 2026
Uttarakhand

मुस्लिम महिलाओं की निलामी वाले Bulli Bai एप मामले में 18 साल की श्वेता गिरफ्तार

’बुल्‍ली बाई’ ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की निलामी वाली तस्वीरों से मचे घमासान के बीच मुंबई पुलिस ने विशाल कुमार की गिरफ्तारी के बाद उत्‍तराखंड की 18 साल की श्वेता सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। 12वीं पास आगे की पढ़ाई जारी रखे हुए श्‍वेता सिंह को उत्‍तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। उसे ही इस केस में मुख्‍य आरोपी बताते हुए कहा जा रहा है कि वह विशाल झा के संपर्क में थी और उसी ने ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्‍वीरें अपलोड की थीं। श्वेता सिंह की गिरफ्तारी से पूर्व पुलिस द्वारा सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विशाल कुमार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। जिसे 10 जनवरी तक मुंबई पुलिस की रिमांड में भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों ट्विटर पर कुछ महिलाओं ने स्‍क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए दावा किया था कि ‘Bulli Bai’  नाम के ऐप पर उन्‍हें ’नीलाम’ किया जा रहा है। ऐप का नाम एक भद्दा टर्म है जिसे एक तबका मुस्लिम महिलाओं के लिए प्रयोग करता है। इस ऐप पर सैकड़ों लड़कियों की तस्‍वीरें मौजूद हैं। नए साल के मौके पर सामने आए स्‍क्रीनशॉट्स के आधार पर एक महिला पत्रकार ने पुलिस में शिकायत की। विभिन्‍न दलों की महिला नेताओं ने भी इस मामले को उठाया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार दोनों ही आरोपी एक दूसरे को जानते थे। आरोपी महिला बुल्‍ली ऐप से संबंधित 3 अकाउंट चलाती थी। इस मामले में सह आरोपी विशाल ने सबसे पहले खालसा सुपरमसिस्ट नाम से अकाउंट खोला था। जांच में यह भी पता चला कि 31 दिसंबर को विशाल ने बाकी अकाउंट के नाम भी बदल दिए थे। जिससे यह लगे कि यह सिख नाम से संबंधित अकाउंट है। हालांकि बाद में पता चला कि ये सभी फेक खालसा अकाउंट होल्डर के नाम हैं। उत्तराखंड से हिरासत में ली गई श्‍वेता को ट्रांजिट रिमांड के बाद क्राइम ब्रांच मुंबई लेकर जाने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!