Sunday, March 15, 2026
Uttarakhand

मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग, सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता से पाया काबू

उत्तराखण्ड में सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि आग अधिक नहीं फैली और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उस पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता थां। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। राज्य के मुख्य सचिव ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए है। जब कार्यालय में आग लगी उस दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी वहां मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!