Saturday, September 13, 2025
IndiaSports

उत्तराखण्ड की बेटी का टोक्यो ओलंपिक के लिये चयन

हरिद्वार के रोशनाबाद में रहने वाली महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और मिफील्डर वंदना कटारिया 19 जुलाई को ओलंपिक खेलने के लिए टोक्यो (जापान) जायेंगी। उनका चयन जापान में आयोजित हो रहे ओलंपिक खेलों के लिये हुआ है। हाकी खेलने के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारत के लिए मेडल जीतने का लक्ष्य लेकर जापान रवाना हो रही वंदना ने कई बार उत्तराखण्ड ही नहीं पूरे विश्वपटल पर देश का नाम रोशन किया है। भारत के लिए करीब 218 मुकाबले खेलने वाली हरिद्वार की इस अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने वर्ष 2006 में मात्र 14 साल की उम्र में पहली अंतरर्राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा में भाग लिया था। वे 2010 में सीनियर राष्ट्रीय टीम में चुनी गयी। 2014 के एशियन गेम्स में रजत और 2018 में कांस्य पदम जीता था 2013 में जूनियर वर्ल्ड कप में भी भारत के लिये कांस्य पदक जीता था। बीएचईएल में सेवारत रहे उनके पिता स्व.नाहर सिंह ने हॉकी के प्रति हमेशा वंदना को प्रोत्साहित किया, जिसकी बदौलत वे देश की शीर्ष हॉकी खिलाड़ी बन सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!