Saturday, September 13, 2025
IndiaNews

मजार के पास अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 30 दुकाने ध्वस्त

दुर्ग-भिलाईर नेशनल हाईवे 53 के किनारे करबला कमेटी के मजार के आसपास बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर 30 दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।
भिलाई नगर निगम की इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। इस मामले में हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कोर्ट ने दुर्ग कलेक्टर को 120 दिनों के अंदर फैसला लेने को कहा था। इसके बाद, तीन दिन पहले निगम आयुक्त ने एक अंतिम नोटिस जारी किया था, जिसमें अवैध कब्जे हटाने के लिए कहा गया था।
इस कार्रवाई में 100 पुलिसकर्मी, 150 से अधिक नगर निगम कर्मचारी, 10 जेसीबी मशीनें, 30 डंपर और 3 चेन माउंटेन जेसीबी शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, ये दुकानें मजार कमेटी द्वारा धार्मिक स्थल की आड़ में अवैध रूप से चल रही थीं। नगर निगम ने पहले भी मजार कमेटी को कई नोटिस दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए प्रशासन ने यह ध्वस्तीकरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!