Thursday, October 23, 2025
Uttarakhand

उत्तराखण्ड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखण्ड में 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। इस बार दिसंबर में अंतिम सप्ताह में हुए हिमपात से अधिक बर्फबारी देखने को मिल सकती है। राज्य में अगले 72 घंटे बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे 7 जिलों में बारिश और हिमपात की संभावना बन रही है। अगले 72 घंटे उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान 7 जिलों में में बारिश व हिमपात की संभावना है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है। उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून में मसूरी, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिले शामिल हैं। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
पिछले दिनों हुई बर्फबारी से उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांव बर्फ से लकदक हैं। केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बीच कार्यदायी संस्थाओं के सभी मजदूर गौरीकुंड, सोनप्रयाग लौट आए हैं। पिथौरागढ़ जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्र के 21 गांव बर्फ से ढके हैं। मुनस्यारी सड़क पांच घंटे बंद रही। लोगों ने बर्फ में फंसे वाहनों को धक्का देकर निकाला। बागेश्वर के बिचला दानपुर और पिंडर घाटी के ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गईं हैं। पिथौरागढ़ जिले में दारमा घाटी के 14 गांवों में दो फुट और पंचाचूली ग्लेशियर में चार फुट से अधिक बर्फबारी हुई है। व्यास घाटी के सात गांवों में भी भारी हिमपात हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!