Tuesday, November 24, 2026
Uttarakhand

कांग्रेस प्रवक्ता शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को झूठ का पुलिंदा और जुमलेबाजी करार दिया

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को झूठ का पुलिंदा और जुमलेबाजी करार दिया
हरिद्वार, 23 नवम्बर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा कार्यसमिति बैठक में दिए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए झूठ का पुलिंदा और जुमलेबाजी करार दिया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी केे प्रति संवेदना व्यक्त करना तो दूर दो शब्द तक नहीं बोले। बैठक में मुख्यमंत्री समेत भाजपा नेताओं ने केवल बयानों की जुमलेबाजी की। उत्तराखंड के विकास और यहा की समस्याओं पर कोई बात नहीं की। आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता 65 सीटें जीतने की बात कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। राजस्थान जिला परिषद के चुनाव में जनता ने भाजपा के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त कर दी है। उत्तराखंड की भाजपा सरकार के भी जाने का समय आ गया है। आलोक शर्मा ने कहा कि देश को झूठ परोसा जा रहा है। भाजपा नेता राष्ट्र सुरक्षा की बात करते हैं। दूसरी ओर चीन भारतीय सीमाओं में घुस रहा है। जम्मू कश्मीर में सेना के दिवंगत जवानों को सम्मान तक नहीं दिया गया है। राष्ट्र प्रथम की बात करने वाले भूल जाते हैं कि अमेरिका से भारतीयों को हथकड़ियां बांधकर भेजा गया है। पाकिस्तानी मंत्री को देश घुमाया जा रहा है। देश देश कर्ज में डूब रहा है। लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। यूथ कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की महिलााएं और जनता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से प्रति निराश हो चली हैं। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार से कोई उम्मीद नहीं रह गयी है। रक्षा मंत्री ने अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि तक नहीं दी। भाजप महिला मोर्चा ने कभी भी अंकिता को न्याय दिलाने की मांग नहीं की। कांग्रेस अंकिता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। जबकि सरकार ने सस्पेक्ट को सुरक्षा कवच दे दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर योजना लाभदायक नहीं है। सरकार युवाओं को रोजगार के नाम पर गुमराह कर रही है। रोजगार की तलाश में प्रदेश के युवा लगातार पलायन कर रहे हैं। प्रैसवार्ता में मनोज सैनी, सोम त्यागी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, उत्कृष्ट वालिया, जयंत जोशी, गौरव चौहान, अबरार अली, अभय, आरिफ सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!