हरिद्वार से राजस्थान लौट रहे यात्रियों के वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 की मौत

हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे राजस्थान के 5 यात्रियों की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे में 10 से ज्याद लोग घायल हैं। ये सभी राजस्थान में जयपुर जिले के सामोद गांव के निवासी थे। इस हादसे में दो सगे भाई, बहन, मां, बच्चे की मौत हुई है।
क्रूजर गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार से अपने गांव सामोद लौटते हुए यात्रियों की गाड़ी की हरियाणा में रेवाड़ी के पास दिल्ली जयपुर हाईवे पर ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमें क्रूजर के परखच्चे उड़ गये। हावे पर हुई इस भीषण टक्कर के बाद दुघर्टनास्थल पर चीख पुकार मच गयी। क्रूजन में एक परिवार के लोग और उनके रिश्तेतार सवार थे। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद उनके गांव में भी कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर विधायक रामलाल शर्मा ने भी सामोद पहुंचकर मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। सामोद थानाधिकारी पूजा पुनिया भी मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक मृतक महेंद्र रैगर के पिता गोवर्धन रैगर की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। महेंद्र अपने पिता की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित करने के लिए अपने तीनों भाइयों के परिवार और बहिन बहनोई और मां, सहित हरिद्वार गए थे। वापस लौटते समय उनकी क्रूजर गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई और इस हादसे में महेंद्र रैगर सहित भानुराम रैगर, महेंद्र रैगर, आशीष, सुगना देवी, भोरी देवी की मौत हो गयी। शेष घायलों का हरियाणा में रेवाड़ी के अस्पताल में उपचार चल रहा है. जहां दो तीन घायलों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में दो भाई काल का ग्रास बन गए तो वहीं मझला भाई कैलाश भी घायल है। मृतक के बहनोई की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!