Bank Fraud भारत के इतिहास में 22, 842 करोड़ की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी, ABG Shipyard पर 28 बैंकों से धोखाधड़ी का आरोप

हजारों करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के मामले में देश की जानी मानी शिप कंपनी ABG Shipyard Ltd. ने विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को भी पीछे छोड़ दिया है। अब भारत की बड़ी निजी शिपिंग कंपनियों में एक एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड पर 28 बैंकों से 22, 842 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। यह भारत में बैंक धोखाधड़ी का सबसे बड़ा मामला बताया जा रहा है। जबकि इससे पूर्व तक भारत में हुये अन्य बड़े बैंक फ्राड में विजय माल्या से संबंधित 9,000 करोड़ तथा पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर बैंकों के लगभग 14,000 करोड़ रुपये के ही मामले थे।
भारत के इस सबसे बड़े बैंक फ्रॉड केस में सीबीआई ने जानी मानी शिप कंपनी एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के खिलाफ 28 बैंकों से कथित तौर पर 22842 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के आरोप मे मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, अब तक 28 बैंकों और वित्तीय संस्थानों का कुल एक्सपोजर ₹22,842 करोड़ है, जिसमें से एबीजी पर ICICI Bank (आईसीआईसीआई बैंक) का सबसे अधिक राशि ₹7,089 करोड़ का बकाया है। इसके अलावा IDBI Bank (आईडीबीआई बैंक) का ₹3,639 करोड़, SBI (एस बी आई) का ₹2,925 करोड़, Bank of Baroda (बैंक ऑफ बड़ौदा) का ₹1,614 करोड़ और Punjab National Bank (पंजाब नेशनल बैंक) का ₹1,244 करोड़ बकाया है।
आपको बता दें कि एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड एबीजी समूह की प्रमुख कंपनी है जो जहाज निर्माण और जहाज-मरम्मत के कारोबार से जुड़ी है। ये कंपनी भारतीय जहाज निर्माण उद्योग में एक बड़ा नाम है। इसके यार्ड गुजरात के दहेज और सूरत में स्थित हैं। कंपनी ने पिछले 16 वर्षों में 165 से अधिक जहाजों (निर्यात बाजार के लिए 46 सहित) का निर्माण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!