मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का देहरादून के आरटीओ ऑफिस में छापा। आरटीओ दिनेश पठोई सस्पेंड

समय से कार्यालय न पहुंचने वाले देहरादून के आरटीओ दिनेश पठोई को आज उत्तराखण्ड के मुख्यमुत्री पुष्कर सिंह धामी ने सस्पेंड कर दिया। मुख्यमंत्री ने सुब करीब दस बजे आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो आरटीओ आफिस में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के छापे के दौरान आरटीओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी बेहद कम संख्या में पहुंचे थे। करीब 80 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करते हुए आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। मुख्यमंत्री को पता चला कि आरटीओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह नौ बजे से मौजूद थी, लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आरटीओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई मौजूद नहीं थे। उनके साथ ही काफी कर्मचारी सुबह के 10.30 बजे तक भी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नहीं हैं। उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!