नए साल पर बढ़ेगी ठंड, शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट

राजधानी दिल्ली में आज से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके नए साल में 3 जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है। देश के अलग-अलग हिस्सों में नए साल के जश्न पर बारिश और बर्फबारी की भी मार पड़ सकती है। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर उत्तर और मध्य भारत के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अगले एक हफ्ते तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. उधर दक्षिण भारत में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में और अधिक बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा मध्य भारत में भी तापमान गिर सकता है। उधर उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी कोहरा बढ़ सकता है। नए साल में 3 जनवरी तक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में ठंड बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!