मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से वार्ता के लिए कमेटी गठित

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की हरिद्वार कार्यालय में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष सतीश जोशी ने चिन्हीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण हेतु मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से वार्ता हेतु एक कमेटी का गठन किया जिसमें राजीव भट्ट, ख्याति सिंह रावत, आशु बड़थ्वाल और दीपक उप्रेती को नामित किया गया। इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारी तेज सिंह रावत एवं प्रमोद कुमार डोभाल ने कहा कि जब तक सभी वंचित राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हिकरण नहीं हो जाता तब तक सरकार पर निरंतर दबाव बनाया बनाए जाने की आवश्यकता है। डॉ. हरीनारायण जोशी ने राज्य आन्दोलनकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर बैठकों का आयोजन किए जाने पर जोर दिया। बैठक में भोपाल सिंह बिष्ट, जसवंत सिंह बिष्ट, एस पी बौठियाल, विजय जोशी, मीरा रतूड़ी, एस एस रावत, महेंद्र सिंह वर्मा, भगवान जोशी, अजब सिंह चौहान, के एन जोशी, विष्णु दत्त सेमवाल आदि ने विचार व्यक्त विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!