कांग्रेस बीजेपी का सफाया करने आई है जेसीपी : भावना पांडे
हल्द्वानी, शहर के एक निजी होटल में आज एक नई पार्टी का आगाज हुआ है।, जनता कैबिनेट पार्टी के नाम से रजिस्टर हुई पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि भाजपा और कांग्रेस के खोखले वादों से हुई आमजन की बदहाली का अंतिम समय चल रहा है, उन्होंने कहा कि अब जनता को अपना बदला लेने का वक्त आ गया है इस बार वह जनता कैबिनेट पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।
भावना पांडे ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड का शोषण किया है और यहां के युवाओं और महिलाओं की भावनाओं के साथ छल किया है, लेकिन जनता कैबिनेट पार्टी के आने के बाद समस्त युवाओं और महिलाओं की आश बड़ी है। भावना पांडे ने बताया कि बहुत जल्द ही समस्त विधानसभाओं में मुफ्त औषधालय और शौचालय की व्यवस्था करने वाली है जिसका फायदा आम लोगों को चुनाव से पहले मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों के लिए रोजगार एप और किसानों के लिए किसान हाट एंड मार्ट की सुविधाओं को लेकर जनता कैबिनेट पार्टी ने सत्ता में आने से पहले ही लोगों के लिए काम करना शुरू कर दिया है। भावना पांडे ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं, बेरोजगार फार्मासिस्ट संगठन, डायट डीएलएड के बच्चों , भोजन माताओं और कई अन्य समूहों के समर्थन से आज जनता कैबिनेट पार्टी अपने लॉन्चिंग से पहले ही लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही है। जनता अब नई पार्टी को ही अपना पहला विकल्प मान रही है। मुख्यमंत्री बनने की चाह का प्रश्न पूछे जाने पर भावना पांडे ने इस संभावना को बिल्कुल नकार दिया बल्कि उन्होंने यह तक कह दिया कि वह किसी सीट से नहीं लड़ेंगी और उत्तराखंड को एक मजबूत विकल्प देने का काम करेंगी।