भू कानून को लेकर उक्रांद का प्रदर्शन

सरोवरनगरी नैनीताल में उक्रांद कार्यकर्ताओं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल के नेतृत्व में तल्लीताल गांधी चैक के समीप धरना प्रदर्शन कर सरकार से उत्तराखण्ड में भू कानून पर अध्यादेश लाने और कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर कानून बनाने की मांग की। इस अवसर पर नारायण जंतवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस सरकार की लचरता के चलते प्रदेश के गरीब काश्तकारों की भूमि पर बिल्डरों का अधिकार हो गया है। प्रदेश में कृषि भूमि पर बिल्डरों द्वारा भवन निर्माण कर प्राकृतिक संपदा को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों के बिल्डर और रसूखदार लोग भारी पैमाने पर जमीन खरीद कर स्थनीय निवासियों को उनकी जमीन से बेदखल कर रहे हैं। इगर इसे भू कानून लागर नहीं रोका गया तो तो लोगों के पास खेती व रहने के लिए जमीन नहीं बचेगी। अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि राज्य में भू-कानून न होने से कृषि भूमि सिकुड़तीइजा रही है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो प्रदेश में खाद्यान्न संकट भी उत्पन्न न हो जाएगा। कहा कि प्रदेश स्थापना से पूर्व से ही यूकेडी भू कानून बनाए जाने की मांग करती आई है। जिसको लेकर अब उक्रांद द्वारा उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में प्रकाश पांडे, अम्बादत्त बवाड़ी, भूपेश मेहरा, केएल आर्य, अशोक बोरा, सुशील उनियाल, मनोज साह, भगवत मेहरा, नीरज बिष्ट,पान सिंह सिजवाली, खीमराज बिष्ट, धना पांडे, विमला पांडे, नीरज बिष्ट, महेश जोशी, जानकी आर्य, प्रेमा जोशी, भावना पांडे, राधा धुलिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!