महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे होंगे मुख्यमंत्री। भाजपा भी सरकार में रहेगी शामिल

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम में एक के बाद ऐ चौंकाने वाली धटनाएं सामने आयी हैं। जब जब सब भाजपा के सत्ता में लौटने और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी के कयास लगा रहे थे। उस समय एकनाथ शिंदे को लेकर फडणवीस जब राज्यापाल के पास पहंुचे और नये मुख्यमुत्री के रूप में शिदें के नाम का एलान हुआ तो सभी चौंक गये। फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस के अनुसार गुरुवार शाम 7.30 बजे शिंदे अकेले शपथ लेंगे। भाजपा ने शिंदे को हिंदुत्व के लिए समर्थन दिया है। भाजपा सरकार में शामिल होगी।
मीडिया से बातचीत में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता ने महाविकास अघाड़ी को बहुमत नहीं दिया था। चुनाव के बाद बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी। शिवसेना ने हमारे साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। उद्धव ठाकरे ने बाला साहेब ठाकरे के विचारों को भी ताक पर रख दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार के दो-दो मंत्री जेल में हैं। बाला साहेब ने हमेशा दाऊद का विरोध किया, लेकिन उद्धव सरकार का एक मंत्री दाऊद से जुड़ा हुआ है। जेल में जाने के बाद भी उसे मंत्री पद से हटाया नहीं गया। ये बाला साहेब का अपमान है। फर्णवीस ने कहा कि औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने का फैसला भी तब लिया, जब सरकार जाने को थी। इसका कोई मतलब नहीं है। यह फैसला नई सरकार को लेना होगा। जो लोग हमसे हारे हैं उन्हें सरकार में लिया गया है। इसलिए इन लोगों ने फैसला लिया कि हमें गठबंधन मंजूर है, लेकिन कांग्रेस ,एनसीपी के साथ नहीं।
एकनाथ शिंदे ने कहा- बाला साहेब के हिंदुत्व और राज्य के विकास के एजेंडे के साथ हम साथ आए हैं। हम पिछली सरकार में रहते हुए भी कुछ कर नहीं पा रहे थे। इसमें किसी का कोई स्वार्थ नहीं है। बड़ी पार्टी होते हुए भी बीजेपी ने मुझे मौका दिया। देवेंद्र जी ने बड़ा दिल दिखाया। इसके लिए देवेंद्र जी का शुक्रगुजार हूं। मैं पीएम नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाहजी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि देवेंद्र जी कैबिनेट में नहीं होंगे, लेकिन हमें मार्गदर्शन देते रहेंगे। एक तरफ बड़े-बड़े नेता हैं दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे जैसे कार्यकर्ता को मौका दिया जा रहा है। एक मजबूत सरकार हम लोगों को देखने को मिलेगी। यह सरकार देश में एक मिसाल होगी। सहयोगियों को भी धन्यवाद देता हूं। मैं छोटा कार्यकर्ता हूं, लेकिन 50 विधायकों ने मुझमें जो भरोसा दिखाया है। उस भरोसे को मैं एक खरोंच भी नही आने दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!