भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के135वें जन्म दिवस उनका भावपूर्ण स्मरण

त्रिलोक चन्द्र भट्ट

हरिद्वार। महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के135वें जन्म दिवस पर सुश्री अनीता शर्मा एवं एमएनए दयानन्द सरस्वती एवं पहाड़ी महासभा सहित अनेक लोगों ने शनिवार को देवपुरा चौक स्थित पन्त पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।
इस मौके पर मेयर अनीता शर्मा ने भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त का उल्लेख करते हुये कहा कि वे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कुशल प्रशासन थे तथा देश के लिये उनके द्वारा किया गया योगदान चिरस्मरणीय रहेगा। नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती ने पं गोविंद बल्लभ पंत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालने हुए स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके योगदान का स्मरण कराया। पहाड़ी महासभा पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष सुभाष पुरोहित ने उन्हें एक महान देशभक्त और राजनेता बताया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त को पहाड़ी महासभा के पदाधिकारियों- अध्यक्ष सुभाष पुरोहित, महामंत्री इन्दर सिंह रावत, विजय ग्वाड़ी, दिनेश जोशी, महंत रघुवीर दास, सतीश जोशी, डीएन जुयाल, सुभाष चंद्र जोशी, शीर्षराम शर्मा, एसपी चमोली, संजय नैथानी, सतीश जोशी, तरूण व्यास, शैलेन्द्र रावत, वीर सिंह असवाल, रमेश चन्द्र पन्त, प्रियांशु नौटियाल, बीना शर्मा, शशि नौटियाल, मीरा रतूड़ी, दीप तिवारी, अजय घनशाला, वीर सिंह असवाल, दिनेश चंद्र कांडपाल, शैलेंद्र सिंह रावत, भुवनेश पाठक, योगेश पांडे, प्रकाश चंद भट्ट, नंदन सिंह रावत, मोहित शर्मा, मनीष बिष्ट, सौरभ कंडवाल, रत्नमणी डोभाल, संतोष कुमार चमोला, अनुराग बधानी नगर निगम की अधिशासी अभियन्ता रचना पायल, सुनील राजौर, राजेन्द्र घाघर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!