उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे राज्य आन्दोलनकारियों का सम्मान

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस की 21वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों का सम्मान समारोह धूमधाम से बनाया जायेगा। हरिद्वार में निर्मला छावनी स्थित वेदाग्रीन वैंकट हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित करेंगे। जबकि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी द्वारा समस्त आन्दोनकारियों का स्वागत किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी 400 चिन्हित और चिन्हीकरण से वंचित आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज देवपुरा में आयोजित एक बैठक में हुकम सिंह रावत भगवान सिंह उत्तराखंडी, विजेंद्र चमोली, तरुण व्यास, भगवान जोशी, जसवंत सिंह बिष्ट, ख्यात सिंह रावत, हरि नारायण जोशी, प्रमोद डोभाल, कामरेड महेंद्र सिंह वर्मा को दायित्व सौंपा गया। बैठक में जगत सिंह रावत, ओ पी कुकरेती, प्रमोद डोभाल, भोपाल सिंह बिष्ट, गोपाल जोशी, कनिष्क कुकरेती, तेज सिंह रावत, एस एस रावत, ईशान कुकरेती, ख्यात सिंह रावत, जसवंत सिंह बिष्ट आदि ने विचार व्यक्त किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!