उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

भारतीय जनता पार्टी के राममंदिर आंदोलन को अलग पहचान देने और अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने की जिम्मेदारी ले कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बिमारी के बाद शनिवार शाम निधन हो गया। वे 89 साल के थे। काफी दिन से बीमार चल रहे कल्याण सिंह को पहले लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर जुलाई में उन्हें पीजीआई ले जाया गया था। लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और स्वास्थ्य दिन पर दिन गिड़ता चला गया। उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने समय-समय पर पीजीआई जाकर उनका हालचाल जाना था। उनके निधन में भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!