डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को मिली जेल से छुट्टी

रेप और हत्या के मामले में लंबे समय से हरियाणा की रोहतक की सुनारिया जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो (छट्टी)े दी है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है। इसीलिए गुरमीत राम रहीम की रिहाई को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण माना जा जा रहा है।
इसके राजनैतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। क्योंकि डेरा सिरसा का पंजाब की कई विधानसभा सीटों पर प्रभाव है। राम रहीम जेल से बाहर आने के बाद ही फरलो की अवधि में सिरसा डेरे पर पुलिस की निगरानी में रहेगा। पुलिस की निगरानी में रामरहीम को जेल से डेरे पर ले जाया जाएगा।
गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से रेप मामले में अगस्त 2017 में सजा सुनाई थी। बाद में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड व रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हुई। तभी से वह जेल में बंद है। पिछले दिनों राम रहीम ने जेल प्रशासन से 21 दिन की फरलो मांगी थी। जेल प्रशासन ने सरकार के पास अर्जी भेजी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को राम रहीम को फरलो को सरकारी की ओर से हरी झंडी मिल गई।
गुरमीत राम रहीम की फरलो स्वीकृत होने की सूचना के बाद सुनारिया जेल के आसपास निगरानी बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!