आग उगलने वाले रेगिस्तान में जबरदस्त बर्फबारी। माइनस में पहुंचा तापमान

पिछले सैकड़ों सालों से जबरदस्त सूखे के शिकार उत्तरी अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में जलवायु परिवर्तन के चलते मौसम में बदलाव जारी है। इस बार यहां हुई भारी बर्फबारी ने सबको चौंका दिया है। अल्जीरिया के उत्तर पश्चिम में स्थित सहारा आइन सेफ्रा शहर में रेत के ऊंचे-ऊंचे टीलों पर सोमवार रात जबरदस्त बर्फबारी हुई। ऊँचे ऊँचे रेत के टीले बर्फ से ढक गये हैं। सहारा में गर्मियों के मौसम में यह रेगिस्तान तापमान 58 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है और साल के अधिकांश समय यहां पारा 25 डिग्री से ऊपर ही रहता है। लेकिन जलवायु परिवर्तन के चलते सहारा में बर्फबारी की वजह से आइन सेफ्रा शहर में तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जानकारों के अनुसार पिछले 42 साल में यह पांचवीं बार है, जब सहारा में बर्फबारी की घटना देखी गई है। इससे पहले 1979, 2016, 2018 और 2021 में भी इस रेगिस्तान में बर्फ गिरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!