आसमान से बरस रही आग से राहत मिलने की उम्मीद। पश्चिम बंगाल पहुंचा मानसून, कई राज्यों में बारिश का अनुमान

इस वर्ष सूरज आग उगल रहा है। देश के कई राज्यों में भीषण लू की चेतावनी के बीच राहतभरी खबर यह है कि मानसून ने पश्चिम बंगाल में दस्तक दे दी है। दिल्ली, मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश आदि जैसे राज्यों में जहां तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं सिक्किम जैसे कई राज्य हैं, जहां पर समय समय पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बंगाल, सिक्किम के लिए अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही, उत्तर पश्चिम व मध्य भारत में अगले तीन-चार दिनों तक गर्म हवाएं चलेंगी। दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर है कि 15 जून तक मानसून आने की उम्मीद जताई गई है।
दक्षिणी पश्चिमी मानसून के पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने के बाद भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आगामी 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। 8 से 10 जून के दौरान मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का कहर देखने को मिलने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में बादलों की गरज के साथ तेज बारिश देखने को मिलेगी।
दिल्ली में जहां मंगलवार के लिए गमी का यलो अलर्ट है। वहीं शुक्रवार के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। जबकि मंगलवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्से में लोगों को झुलसाने वाली लू का सामना करना पड़ेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 44 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के समय 25 से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!