हरियाणा के भिवानी में पहाड़़ गिरने से कई मजदूर और गाड़ियां दबी, 3 शव बरामद

नये साल के पहले ही दिन हरियाणा में भिवानी के डाडम खनन क्षेत्र में पहाड़ खिसकने से कई मजदूर और गाड़िया दब गयी हैं। अभी तक मलवे से 3 शव निकाले गए हैं। बताया जा रहा है कि मलबे में करीब 15-20 लोग और 10 गाड़ियां दबी हैं। जिनमें चार पोकलेन, 4 डंपर व अन्य मशीनें दबी हैं। जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कुछ लोगों की मौत हुई है लेकिन मैं अभी सटीक आंकड़े नहीं दे सकता। डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों को हिसार ले जाया जा रहा है। प्रशासनिक अमला घटनाा स्थल पर राहत कार्यों में जुटा हुआ है। वहीं घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों व आमलोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
आपको बता दें कि डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन का काम होता है। एक अनुमान के अनुसार, डाडम के खनन क्षेत्र में लगभग नौ हजार लोग काम करते हैं। इनमें प्रवासी ज्यादा हैं। प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी। बंद पड़े क्रशरों को शुक्रवार को ही हरियाणा प्रदूषण बोर्ड ने चलाने की अनुमति दी थी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। चीखें सुनते ही आसपास काम कर रहे मजदूर साथियों को बचाने दौड़ पड़े। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!