जबलपुर के अस्पताल में भीषण आग, आठ की मौत

जबलपुर (मध्य प्रदेश) जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में चार मरीजों के साथ एक तामीरदार और अस्पताल के तीन कर्मचारी शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसे दो मरीजों की हाल नाजुक बनी हुई है। उन्हंे आईसीयू में भर्ती किया गया है। जबकि शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भी कुछ लोगों को भर्ती कराये जाने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर मध्यप्रदेश के जबलपुर में चंडाल भाटा क्षेत्र में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगी भीषण आग ने थोड़ी ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। जिसकी चपेट में मरीज और अस्पताल के कर्मचारी आ गये। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसर भी मौके पहुंचे लेकिन कई लोगों को नहीं बचाया जा सका।
वर्ष 2021 में इस इस आधुनिक अस्पताल का रजिस्ट्रेशन किया गया था। प्राथमिक जांच में कहा जा रहा है कि वोल्टेज में फ्लक्चुएशन हो रहा था। इसकी वजह से जनरेटर से आग भड़की और उसने पूरी इमारत को अपने आगोश में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला और वह जिंदा जल गए। हादसे के वक्त अस्पताल में कितने मरीज भर्ती थे और कितने परिजन थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में करीब 52 लोगों का स्टाफ है और मरने वालों में दो नर्स भी शामिल हैं।
राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता और घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय वहन किये जाने की घोषणा की गई है।
जिन 7 मृतकों की शिनाख्त हुई है, उनके नाम इस प्रकार हैं।
महिमा जाटव, उम्र 23 साल निवासी नरसिंहपुर (स्टाफ सदस्य)
वीर सिंह पिता राजू ठाकुर, उम्र 30 वर्ष निवासी न्यू कंचनपुर, जबलपुर (स्टाफ सदस्य)
स्वाति वर्मा, उम्र 24 साल, ग्राम नारायणपुर, मझगवां, जिला सतना (स्टाफ सदस्य)
अनुसूइया यादव पति धर्मपाल, उम्र 55 साल, निवासी चित्रकूट मानिकपुर (यूपी)
सोनू यादव उर्फ अमर पिता श्रीपाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी चित्रकूट, मानिकपुर (यूपी)
दुर्गेश सिंह पिता गुलाब सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी जबलपुर
तन्मय विश्वकर्मा पिता अमन, उम्र 19 वर्ष, निवासी खटीक मोहल्ला, घामापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!