राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पहुंचेंगे हरिद्वार

पतंजलि और देव संस्कृति विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 नवंबर को पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह और 29 नवंबर को देव संस्कृत विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रविवार को दो दिन के दौरे पर पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों ने एक दिन पूर्व पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ पतंजलि के पदाधिकारियों से राष्ट्रपति के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी लेकर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम का पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पूर्वाभ्यास भी किया। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन की अध्यक्षता में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युंजय सभागार में उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिये।
राष्ट्रपति रविवार शाम परमार्थ निकेतन ऋषिकेश की गंगा आरती में भी शामिल होंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने परमार्थ निकेतन आश्रम में भी सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लिया। उन्होंने आश्रम में स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर राष्ट्रपति के आश्रम में आने पर चर्चा करते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। परमार्थ निकेतन आश्रम छावनी में तब्दील हो गया है। यहां पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जनपदों की पुलिस फोर्स परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची है। श्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!