राज्य आन्दोलनकारी नेगी ने मुख्यमंत्री से पूछा सवाल- क्या मरणोपरान्त मिलेगा राज्य आन्दोलनकारी प्रमाण पत्र ? गैरसैण में करेंगे आमरण अनशन

राज्य आन्दोलनकारियों की चिन्हीकरण प्रक्रिया में अपनायी जा रही घोर लापरवाही और 2013 से आज तक राज्य आन्दोलनकारी का प्रमाण पत्र प्रदान न करने पर राज्य आन्दोलनकारी डॉ. अवतार सिंह नेगी 7 जनवरी से रामलीला मैदान गैरसैण में आमरण अनशन करने जा रहे हैं। आज मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में मेहलचौरी, गैरसैण निवासी राज्य आन्दोलनकारी अवतार सिंह नेगी ने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री से ही सवाल किया है कि क्या उन्हें प्रमाण पत्र मरणोपरान्त मिलेगा या आचार संहिता लगने के बाद? आपको बता दें कि राज्य आन्दोलनकारियों की चिन्हीकरण प्रक्रिया के दौरान हुई जांच और राजस्व उप निरीक्षक गैरसैण की आख्या के बाद करीब 8 साल पहले उप जिलाधिकारी ने भी उनके नाम के आगे अंकित किया था- ‘‘ पात्रता की श्रेणी में रखा जाना उचित होगा’’ लेकिन 8 साल बीतने के बाद भी डॉ0 अवतार सिंह नेगी को राज्य आन्दोलनकारी का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। जिला प्रशासन से बार-बार के निवेदन के बावजूद जब कोई चारा नहीं बचा तो उन्होंने आमरण अनशन करने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!