गंगा पर 1710.77 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का स्ट्रक्चर गिरा

तेज आंधी और बारिश में बिहार में भागलपुर और खगड़िया को जोड़ने वाले फोरलेन पुल का 100 फीट से ज्यादा लंबा सुपर स्ट्रक्चर शुक्रवार देर रात तेज आंधी और बारिश में गिर गया। वह तो गनीमत रही कि यह रात में इस समय गिरा जिस समय काम बंद था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। केबल लगे होने के बावजूद पुल के सुपर स्ट्रक्चर के गिरने इंजीनियर की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो गये हैं गंगा नदी पर इस पुल का निर्माण ₹1710.77 करोड़ की लागत से किया जाना है। एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन लिमिटेड इस फोरलेन पुल का निर्माण कर रही है।
इस फोरलेन पुल का निर्माण 2015 के फरवरी में शुरू किया गया था। जिसका निर्माण 2019 तक होना था। लेकिन करोना, बाढ़ और भूमि अधिग्रहण के पेंच के कारण अब इसकी डेडलाइन 2022 तय की गई है। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही बड़ा हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!