देशभर में चरम पर है गर्मी

उत्तर भारत सहित देश के तमाम हिस्सों में गर्मी अपने चरम पर है। इस वर्ष तापमान महीने भर पहले ही रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई पर पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढऩे की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो मई के महिने में राजस्थान में 50 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। जानकारों की मानें तो मई का पहला सप्ताह अब तक का सबसे गर्म सप्ताह हो सकता है। जिस तरह से अप्रैल में रिकार्ड गर्मी दर्ज की गई है, वह निरंतर जारी रह सकती है।
वेस्ट, सेंट्रल, नॉर्थवेस्ट में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा. इसके अतिरिक्त न्यूनतम तापमान भी नॉर्थवेस्ट, सेंट्रल, ईस्ट में सामान्य से अधिक रहने
दिल्ली से सटे ग्रुरूग्राम में गत शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं अप्रैल में 43 वर्षों के बाद यह अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक इससे पहले अप्रैल 1979 में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अगले सप्ताह के अंत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि तब तक मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!