भूस्खलन से 50 बकरियों सहित 56 मवेशी मरे
उत्तराखण्ड में आफत की बारिश से रोज कहीं न कहीं से नुकसान की खबरें आ रही हैं। पौड़ी जनपद के खिर्सू ब्लॉक के नौगांव चलूड़ी में रात्री करीब एक बजे हुई वीर सिंह और सोबत सिंह को गौशालाओं के भारी बारिश और भूस्खलन कह चपेट आने के कई मवेशी मारे गये। इस भूस्खलन की चपेट में आने से दोनों की 50 से अधिक बकरियां, 3 गाय , 2 बैल और 1 बछड़ा दब कर मर गये। गनीमत रही की भूस्खलन में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आपदा मंत्री डा0 धनसिंह रावत ने कहा है पशुपालकों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान में हर संभव मदद की जायेगी।