उत्तराखण्ड में पीडब्लुडी इंजीनियर सस्पेंड
लोक निर्माण विभाग के एक इंजीनियर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतना भारी पड़ गया। उसे सस्पेंड करने के आदेश दे दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता पर और भी कई गंभीर आरोप हैं जिनकी जांच चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपदा खंड चमोली से द्वितीय अधिशासी अभियंता दीपक कुमार का निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग थराली में स्थानान्तरण किया गया था। उन पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और विभागीय आदेशों का पालन नहीं करने के गंभीर आरोप हैं। प्रशासन ने आचरण नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन करने के चलते तुरंत ही इस पर सख्त एक्शन लेते हुए अधिशासी अभियंता दीपक कुमार को सस्पेंड किया है।