हरियाणा के यात्रियों की अनियंत्रित कार नहर में गिरी
कभी-कभी जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ जाती है। इसी लापरवाही के कारण हरिद्वार में हरियाणा के यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर गंगा से निकलने वाली नहर में गिर गयी। जिससे एक युवक की मौत हो गयी और दूसरा घायल है। यह हादसा आज सुबह प्रेम नगर आश्रम चौक, नेशनल हाइवे के पास के पास हुआ। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची कनखल पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान राजेश निवासी कस्बा समालखा, पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। कार में उसका साथी रविंद्र था, जिसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक और घायल के परिवार से संपर्क कर उन्हें घटना की सूचना दे दी है।