उत्तराखण्ड : बदरीनाथ धाम से लौट रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

मध्य प्रदेश के इंदौर और देवास से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से भरी बस बदरीनाथ धाम के दर्शन कर ऋषिकेश लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में 12 तीर्थयात्री घायल हो गये। जिन्हें 108 एम्बूलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जनकारी के अनुसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के समीप बस के अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के कारण यह हादसा हुआ है। जबकि जानकारों के अनुसार दुर्धटना का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। जैसे ही ड्राइवर को बस के ब्रेक फेल होने का अहसास हुआ उसने बसे को पहाड़ी से टकरा कर खाई ने जाने से बचाने का प्रयास किया। जिससे बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों में 7 महिलाएं शामिल हैं। बस में कुल 40 यात्री सवार थे।
देवास (मध्य प्रदेश) के घायलों की सूची
सावित्री (55 वर्ष), रमा बाई (55 वर्ष),अर्जुन भाटी (62 वर्ष), उमेश ठाकुर (50वर्ष), सरोज ठाकुर (40 वर्ष), कलाबाई (50 वर्ष), धर्मेंद्र (25 वर्ष), मान सिंह (76 वर्ष), सुलोचना (48 वर्ष), सुमेर (55 वर्ष), वैष्णवी (10 वर्ष), सागर बाई (50 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!