उत्तराखण्ड : पंतनगर में मुख्यमंत्री धामी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

खटीमा से देहरादून वापस लौट रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्राइवेट हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उधमसिंहनगर जनपद के पंतनगर में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। उड़ान के दौरान अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद अंधड़ और बारिश के बीच मौसम खराब होने पर पंतनगर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मौसम साफ होने के बाद मुख्यमंत्री धामी 12 बजकर 40 मिनट पर प्राइवेट हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उन्होंने एनेक्सी प्रथम में विश्राम एवं भोजन किया। अपने विश्राम के दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाये रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!