उत्तराखण्ड: गर्मी से तपने लगे हैं पहाड़, 12 अप्रेल तक रेड एलर्ट जारी

इस साल गर्मी ने अप्रेल से ही अपना रौद्ररूप दिखाना शुरू कर दिया है। आम तौर पर उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में खुशगवार रहने वाला मौसम अभी से पसीने छुड़ा रहा है। ़तापमान बढ़ने पर अब मौसम विभाग ने भी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ पिघलने और हिमस्खलन का खतरा बढ़ने की संभावना के चलते रेड एलर्ट की एडवाइजरी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक तापमान सामान्य से बहुत अधिक रहने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। गर्मी से फसलों और सब्जियों को नुकसान होने की आशंका भी जताई गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि 9, 10, 11 और 12 अप्रैल को उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में सामान्य से बहुत ज्यादा तापमान रहने का अनुमान है। इस दौरान इन जिलों में कुछ स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। फसलों और सब्जियों पर भी गर्मी का असर दिखेगा। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के 3500 मीटर से ज्यादा वाले उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ पिघलने से हिमस्खलन होने का भी खतरा है। विभाग ने किसानों को तेज धूप से फसल को झुलसने से बचाने के लिए नियमित तौर पर सिंचाई करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!