फ्लाइट में महिला से रेप, एयर पोर्ट पर उतरते ही आरोपी गिरफ्तार

टैक्सी, बस और ट्रेन में महिला से दुष्कर्म के समाचार तो सुने गये हैं। लेकिन अब हवाई जहाज का सफर भी महिलाओं लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। महिला से रेप की घटना अमेरिका के न्यूजर्सी से लंदन आ रही यूनाइटेड एयरलाइंस की ओवरनाइट फ्लाइट मे हुई है। रेप का आरोपी और पीड़िता दोनों ही फ्लाइट के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे थे। इस दौरान रात में आरोपी ने महिला के साथ जबरन संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर आरोपी को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने उस केबिन की भी तलाशी ली और सैम्पल जुटाए जहां आरोपी की सीट थी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में तेजी से जांच की जा रही है। महिला की मेडिकल जांच भी कराई गई है।
मीडिया में आई खबर के अनुसार यूनाईटेड एयरलाइंस की एक ओवरनाइट फ्लाइट ने न्यूजर्सी से टेकऑफ किया था जिसके बिजनेस क्लास में 40 साल का एक ब्रिटिश नागरिक भी सफर कर रहा था। रात में उसने बिजनेस क्लास में ही अकेली सफर कर रही महिला से रेप किया। इस दौरान बाकी पैसेंजर गहरी नींद में सो रहे थे। महिला द्वारा घटना की जानकारी फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को देने के बाद क्रू ने पुलिस से संपर्क किया जैसे ही फ्लाइट ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंडिंग की तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, शुरुआती पूछताछ के बाद आरोपी को जांच जारी रहने तक जमानत पर रिहा कर दिया।
फ्लाइट रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी शख्स और महिला अलग-अलग रो यानी कतारों में बैठे थे। घटना के पहले उन्हें आपस में बातचीत करते भी देखा गया था। इसके कुछ देर बाद यह वारदात हुई। यह बात भी सामने आ रही है कि महिला और आरोपी एक दूसरे को पहले से नहीं जानते थे, लेकिन फ्लाइट के दौरान उन्हें आपस में बातचीत करते और ड्रिंक शेयर करते देखा गया था।घटना 31 जनवरी की बतायी जा रही है, जिसकी जानकारी मीडिया को अब दी गयी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!