बक्से में मिली वृद्ध महिला की लाश, हड़कंप

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक वृद्ध महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की लाश बक्से के अंदर से बरामद हुई है। पड़ोसियों को जब महिला के घर से बदबू आने लगी तो सभी ने पुलिस को सूचना दी। घर में तलाश करने के बाद पुलिस को जब घर में बक्सा मिला तो, उसे खोलने के बाद पुलिस भी हैरान हो गई। बक्से के अंदर महिला की लाश थी।

महिला का नाम कमलेश देवी पत्नी स्व. अतर सिंह बताया जा रहा है। 65 वर्षीय महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी कोतवाली भी दी गई थी। हांलाकि पुलिस वृद्ध महिला की मौत का कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!