Saturday, November 21, 2026
Uttarakhand

इगास पर्व पर संगम नगरी देवप्रयाग में भव्य दीप महोत्सव का आयोजन, 1000 दीपों से जगमगाया संगम तट

इगास पर्व पर संगम नगरी देवप्रयाग में भव्य दीप महोत्सव का आयोजन, 1000 दीपों से जगमगाया संगम तट

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं विधायक विनोद कंडारी ने दीप प्रज्वलित कर लिया गंगा आरती में भाग

इगास पर्व के पावन अवसर पर आज दिनांक 20 नवम्बर 2026 को नगर पालिका परिषद देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल द्वारा संगम नगरी देवप्रयाग में भव्य दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगम तट पर 1000 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे संपूर्ण संगम क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान संगम पर भव्य गंगा आरती का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में माननीय शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार डॉ. धन सिंह रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, नगर पालिका परिषद देवप्रयाग की अध्यक्ष ममता देवी, उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर पंकज भट्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवप्रयाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस आयोजन के माध्यम से इगास पर्व की लोक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक आस्था को उत्साहपूर्वक मनाया गया। दीपों की जगमगाहट और मां गंगा की आरती ने संगम तट पर भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण बना दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!