Tuesday, June 2, 2026
Uttarakhand

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, प्रदान की गई प्रोत्साहन राशि

डॉ. एल.डी. भट्ट एसआरवीएम इंटर कॉलेज, डोटियालगांव में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में सम्मान समारोह और अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रदेशीय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली छात्रा आरती बिष्ट सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में आशुतोष जोशी ने आरती बिष्ट को 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

वहीं वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा कमला नेहरू पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं महिमा तिवारी, शीतल गुसाईं, कार्तिक गुसाईं, भुवन गुसाईं, कनक बराकोटी, रोहित नगरकोटी, शिवम गुसाईं और पायल नेगी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लज्जा पंत ने आरती बिष्ट को 2100 रुपये तथा कार्तिक भाकुनी और हर्षित डंगवाल को 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इसके अलावा राज भट्ट ने महिमा तिवारी, कार्तिक गुसाईं, भुवन गुसाईं, कनक बराकोटी और शीतल गुसाईं को 1500 रुपये प्रति छात्र की धनराशि देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्षा डॉ. वसुधा पंत, प्रबंधक मंगल सिंह बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी मीनाक्षी पाठक ,अभिभावक संघ के अध्यक्ष दान सिंह नगरकोटी, नारायण सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पंत, उपप्रधानाचार्य एवं मंच संचालक बृज मोहन जोशी एवं, शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासित जीवन और लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन अभिभावक-शिक्षक बैठक के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति और सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!