Friday, October 23, 2026
Uttarakhand

ओवरलोडिंग व भारीवाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के निर्देश दिये

 सड़क सुरक्षा व सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अभियान चलाकर ओवरलोडिंग व भारीवाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़को में अनाधिकृत कटो का निरीक्षण कर बन्द किये जाये, बन्द कटों को अनाधिकृत रूप से खोलने वाले व डिवाईडरो को तोड़ने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश सड़क महकमो को दिये।

अपर जिलाधिकारी ने जिला सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति के बैठक लेते हुए कहा कि सड़क दुर्घना सम्भावित स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर विवरण तैयार कर समाधान किया जाये, साथ ही उन्होने सड़कों पर दुर्घटनाए रोकने हेतु साईनेज लगाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य मार्ग पर मिलने वाले सड़कों पर स्पीड साईनेज व स्पीट ब्रेकर बनाने के भी निर्देश। उन्होने कहा मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों की सख्ती से जांच की जाये तथा बिना हैलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के साथ ही नो हैलमेट नो पेट्रोल आदेश का पालन कराया जाये, जो पेट्रोल पम्प बिना हैलमेट पहने दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल देते हुए पाये जाने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी। रोड सेफ्टी नियमो की जानकारी हेतु विद्यालयो में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाये।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अत्यधिक ई-रिक्शा संचालन से दुर्घटना व जाम की स्थिति बनी रहती है इसलिए अनाधिकृत ई-रिक्शा का सत्यापन करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि सड़कों में निराश्रित पशुओं के कारण भी दुर्घटनाएं होते है, इसलिए निराश्रित पशुओं को निकाय अधिकारी सेल्टर में भेजने की व्यवस्था करने के साथ ही पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाने की कार्यवाही भी की जायेे। सड़क महकमे, एआरटीओ, पुलिस सड़क दुर्घटनाओं पर तुरन्त पहुचे व दुर्घनाओं का शीघ्र विश्लेषण करते हुए रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करेगें ताकि अग्रिम कार्यवाही सुिनश्चित की जा सकें।

बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता गजेन्द्र सिंह, सीओ वैभव सैनी, एआरटीओ संदीप वर्मा, मोहित कोठारी, नवीन सिंह, एनएचएआई के सोनू गुप्ता, मोहित कुशवाहा, एसीएमओ डाॅ0 हरीश पाण्डे, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कुलदीप सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!