Tuesday, November 10, 2026
Uttarakhand

कोतवाली नगर पुलिस ने 01 शातिर एवं आदतन अपराधी को मुनादी कराकर किया जिला बदर

*कोतवाली नगर*

*कोतवाली नगर पुलिस ने 01 शातिर एवं आदतन अपराधी को मुनादी कराकर किया जिला बदर*

*गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई थी कार्रवाई*

*जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय हरिद्वार से जारी हुए थे जिला बदर के आदेश*

*पुलिस ने नियमानुसार आदेश की तामील कराकर जनपद की सीमाओं से बाहर किया*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में जनपद में आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर एवं आदतन अपराधी मोहनराम पुत्र रामप्रसाद निवासी नई बस्ती, ऋषिकुल, हरिद्वार, उम्र 39 वर्ष के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए माननीय जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, हरिद्वार में प्रभावी पैरवी की गई।

पुलिस की ठोस पैरवी के फलस्वरूप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए।

उक्त आदेश के अनुपालन में दिनांक 10.11.2026 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय से जारी आदेश की नियमानुसार तामील कराकर मुनादी बजवाते हुए जनपद हरिद्वार की सीमाओं से बाहर कर जिला बदर की कार्रवाई की गई

*अभियुक्त का नाम व पता*

मोहनराम पुत्र रामप्रसाद, निवासी नई बस्ती, ऋषिकुल, कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार, उम्र 39 वर्ष


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!