Thursday, November 12, 2026
Uttarakhand

गुजरात से गंगा तट पर आकर मनाया नूतन वर्ष स्नेह मिलन महोत्सव

*🌸गुजरात से गंगा तट पर आकर मनाया नूतन वर्ष स्नेह मिलन महोत्सव*

*🌺परमार्थ पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में डायमंड ग्रुप्स की चार पीढ़ियों ने मनाया सात दिवसीय दिव्य महोत्सव*

*✨गंगा तट पर परिवार, संस्कार, संस्कृति, प्रेम और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम*

*💥चार पीढ़ियाँ, एक परिवार, एक संस्कार और एक दिव्य संकल्प*

*💥पांच दिवसीय दिपावली महोत्सव मनाया*

ऋषिकेश, 12 नवम्बर। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा, माँ गंगा के दिव्य तट परमार्थ निकेतन के आध्यात्मिक वातावरण में गुजरात से आए डायमंड ग्रुप्स परिवार ने सात दिवसीय नूतन वर्ष स्नेह मिलन महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, आत्मीयता, आनंद और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया। परमार्थ पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में आयोजित यह महोत्सव चार पीढ़ियों के प्रेम, संस्कार, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को एक सूत्र में पिरोने वाला अनुपम उत्सव है।

गुजरात की सांस्कृतिक समृद्धि और देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत का यह सुंदर संगम परिवार, संस्कृति और जीवन के उच्च आदर्शों का अद्भुत संदेश लेकर आया। माँ गंगा की निर्मल धाराओं के साक्षी में परिवार के वरिष्ठजनों, युवाओं, बच्चों और नन्हे बालकों ने एक साथ समय बिताया, आध्यात्मिक अनुभूतियों को साझा किया और अपने पारिवारिक संबंधों को प्रेम, श्रद्धा तथा आत्मीयता के नए आयाम प्रदान किए।

इस सात दिवसीय महोत्सव की सबसे विशेष और भावपूर्ण अनुभूति रही डायमंड ग्रुप्स की चार पीढ़ियों का एक साथ उत्सव मनाना। आज के समय में जहाँ जीवन की व्यस्तताएँ परिवारों को अलग-अलग दिशाओं में ले जाती हैं, वहीं चार पीढ़ियों का एक साथ आकर आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताना अत्यंत अनुकरणीय और प्रेरणादायी उदाहरण है। पीढ़ियों के बीच संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान, परंपराओं के हस्तांतरण और पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण का दिव्य अवसर था।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने आशीर्वचन दिया कि परिवार ही संस्कारों की प्रथम पाठशाला है। परिवार जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। धन, संपत्ति, उपलब्धियाँ और व्यवसाय जीवन को सुविधाएँ दे सकते हैं, परंतु प्रेम, संस्कार, सद्भाव और आत्मीयता ही जीवन को सुंदर, सार्थक और आनंदमय बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार वह प्रथम विश्वविद्यालय है, जहाँ बालक प्रेम की भाषा सीखता है, सम्मान का अर्थ समझता है, सेवा के संस्कार प्राप्त करता है और जीवन के मूल्यों को आत्मसात करता है। परिवार की गोद ही संस्कारों की प्रथम पाठशाला है और परिवार के वरिष्ठजन जीवन के सबसे मूल्यवान शिक्षक हैं।

उन्होंने कहा कि जब परिवार एक साथ बैठता है, प्रार्थना करता है, संवाद करता है और एक-दूसरे के सुख-दुःख को साझा करता है, तब वह प्रेम का तीर्थ बन जाता है।

श्री घनश्याम भाई ने बताया कि मां गंगा के पावन तट परमार्थ निकेतन में बिताये ये क्षण केवल उत्सव की स्मृतियाँ नहीं, बल्कि जीवनभर संजोकर रखने वाली आध्यात्मिक अनुभूतियाँ हैं। पूज्य स्वामी जी के सान्निध्य ने परिवारजनों ने यह अनुभव किया कि जीवन की सबसे सुंदर उपलब्धि अपने प्रियजनों के साथ प्रेम, कृतज्ञता और आनंद के क्षण साझा करना है।

डायमंड ग्रुप्स का यह सात दिवसीय नूतन वर्ष स्नेह मिलन महोत्सव इस बात का सुंदर उदाहरण है कि वास्तविक समृद्धि आर्थिक उपलब्धियों में नहीं, बल्कि पीढ़ियों के बीच प्रेम, सम्मान, संस्कार और एकता में निहित है।

गुजरात से गंगा तट तक की यह आध्यात्मिक यात्रा परिवार के लिए नई ऊर्जा, आत्मीयता, आनंद और प्रेरणा का स्रोत है। चार पीढ़ियों ने एक साथ उत्सव मनाकर यह संदेश दिया कि जब परिवार अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और अपने आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ा रहता है, तब उसका जीवन अधिक सुंदर, संतुलित और समृद्ध बनता है*

इस अवसर पर श्री घनश्याम भाई शंकर, दूला भाई शंकर, तुलसी भाई शंकर, निकुंज भाई शंकर, प्रियल शंकर, अश्विन भाई शंकर और लाठी, सूरत से आए संपूर्ण शंकर परिवार तथा लगभग एक हजार की संख्या में गुजरात से गंगा तट पर पधारे श्रद्धालु।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!