Saturday, May 2, 2026
Uttarakhand

जीआईसी पुभाऊं की छह छात्राओं का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन

23वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं की छह छात्राओं का चयन हुआ है। प्रतियोगिता 8, 10 और 11 मई को देहरादून स्थित मल्टीपरपज कराटे हॉल आमवाला में आयोजित की जाएगी। जिला अल्मोड़ा कराटे संघ के महासचिव हरीश सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। चयनित छात्राओं में दीक्षा गुरुरानी, निशा नेगी, प्रिया नेगी, पवित्रा नेगी, ज्योति और हेमा धानक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि लमगड़ा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में वरिष्ठ शिक्षक ललित बिष्ट के सहयोग से छात्राओं के लिए दो दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इससे पहले भी छात्राओं को आत्मरक्षा कौशल का प्रशिक्षण दिया गया था। छात्राओं के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मार्कंडेय शुक्ला, ललित बिष्ट, गिरीश पांडे, भूपेंद्र सिंह, कैलाश शर्मा, नरेंद्र, मीरा और सुनील सहित अन्य शिक्षकों ने खुशी जताई। उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी, ब्लॉक खेल समन्वयक विनोद कुमार, ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने भी चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!