Friday, October 9, 2026
Uttarakhand

झबरेड़ा में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 200 नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया

सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत नगर पंचायत झबरेड़ा में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 200 नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया

राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 30 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया

शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई गई

हरिद्वार,  उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज नगर पंचायत झबरेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और सरकारी सेवाओं को आमजन के लिए अधिक सुलभ बनाना है। इसी दिशा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की भावना के अनुरूप बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी आसानी से प्राप्त होता है।
राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में 200 नागरिकों ने प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाया। इस दौरान कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गए,शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया। साथ ही 21 लोगो को विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा 30 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए,जिसमें सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत झबरेड़ा श्रीमती किरण चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हर्ष वर्धन रावत एवं संबंधित विभागों के अधिकारी,जनप्रतिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!