Friday, November 20, 2026
Uttarakhand

तीर्थ पुरोहितों ने श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई आँवला नवमी

तीर्थ पुरोहितों ने श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई आँवला नवमी
ज्वालापुर के रघुनाथ एवं प्राचीन बागो वाले देवता मंदिर में तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान से की आंवले के वृक्ष की पूजा, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हरिद्वार। आस्था, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अक्षय आंवला नवमी के अवसर पर बुधवार को ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित रघुनाथ मंदिर में तीर्थ पुरोहितों की ओर से सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। वही इससे पूर्व श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान रजि के तत्वाधान में अध्यक्ष सचिन कौशिक मंत्री उमाशंकर वशिष्ठ कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक उपाध्यक्ष सुधीश श्रोत्रिय अरुण सेठ उमेश कौशिक चिराग वशिष्ठ एवं तीर्थ पुरोहित अंशुल श्री कुंज ने आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और प्रसाद वितरित किया। धार्मिक आयोजन के साथ ही तीर्थ पुरोहितों ने आंवले की पौध रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित अंशुल श्री कुंज ने कहा कि आंवला नवमी सनातन धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखती है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने की परंपरा है। आंवले का वृक्ष धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि इनके माध्यम से समाज को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी एहसास कराना चाहिए। पौधरोपण कर उसकी नियमित देखभाल करना भी हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि सामूहिक खिचड़ी भोज जैसे आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकजुटता को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शशिकांत वशिष्ठ, सचिन कौशिक, अशोक त्रिपाठी, रमेश सिखौला, प्रेम त्रिपाठी, प्रवीण शर्मा, वैभव शिवपुरी, उमाशंकर वशिष्ठ, भोमेश श्री कुंज, श्रीराम सरदार, भूपेंद्र पटवर मधुसूदन प्रधान, तरित, आदित्य वशिष्ठ, मोहित पालीवाल, पंकज उपाध्याय, राजीव झा, संतोष गौतम, पंकज अधिकारी, मनीष पाराशर और महेश तुम्बड़िया रमाकांत जोशी रमाकांत मोलातिए अनिरुद्ध वशिष्ठ पंडित वासु मिश्रा अमित हेम्मन के श्यामसुंदर सोटू के अंकित जोशी अनुराग लिबारेडी वैभव सराय वाले मधुर मोहन सराय वाले मनीष पचभैया धीरज पचभैया राजीव झा संजय वशिष्ट सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर सिद्ध पीठ प्राचीन बागों वाले देवता जी के मंदिर में भी तीर्थ पुरोहितो के द्वारा अक्षय आंवला नवमी सामूहिक पूजा अर्चना कर धूमधाम के साथ मनाई गई जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर पं श्रीकांत वशिष्ठ प्रदीप झा श्वेतांक त्रिपाठी अखिलेश शर्मा गोविंद अंकित गोस्वामी वैभव शांडिल्य दुष्यंत झा गोपाल पटवर सुरेंद्र सिखौला आशुतोष शर्मा मयंक भजोराम विपुल प्रधान मनीष पाराशर श्रेय वशिष्ठ सुभाष ठेकेदार राघव मोती वाले मोनू विद्याकुल अविक्षित रमन मोहित लच्छी राम के प्रदुमन भगत ईशान सराय वाले अनिकेत भारद्वाज अजय प्रधान शिवम गौतम विनोद शिवपुरी आदि बड़ी संख्या में पुरोहित लोग उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!