नाबालिग निकला चैन स्नेचिंग, पुलिस ने संरक्षण में लिया
*कोतवाली कनखल*
*नाबालिग निकला चैन स्नेचिंग, पुलिस ने संरक्षण में लिया*
दिनांक 06/10/2026 को अंलकार विहार कनखल निवासी महिला ने बताया की वह दिनांक 05/10/2026 को अपनी सहेली के साथ मोर्निग वाक पर प्रेमनगर से अपने घर वापस कनखल आ रही थी। गौतम फार्म के पास 02 अज्ञात बाईक सवार लड़के मेरे गले पर झपटामारकर चैन छीनकर भाग गये। तहरीर पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 378/26 धारा 304(2) BNS पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर तन्त्र सक्रिय कर सुराग जुटाए हुए दिनाक 08/10/2026 को श्रीयंत्र पुलिया के पास से मोटर साइकल पल्सर पर सवार बिधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।
किशोर ने पूछने पर बताया कि दिनांक 05/10/2026 को उसने अपने साथी के साथ गौतम फार्म कनखल से एक महिला के गले से चैन छीन ली थी और मौके से भाग गये थे। जिसे उन्होंने 10000/ रूपये में दिल्ली मे बेच दी थी।
फिर इन्होंने दि0-06-10-26 को नरेश उर्फ़ भिंडे उर्फ़ राज के साथ चैन लूटने के लिए वापस आया था परन्तु रात पुलिस k पीछा करने पर सडक से जंगल को भाग गए। भिंडे के पुलिस के हाथ चढ़ने पर नाबालिक वहां से भाग गया था। ब्रह्मपूरी हरिद्वार से चोरी की बाइक इनके द्वारा हरिद्वार पार्किंग में छुपा कर रखा था। बाइक लेने पार्किंग पहुंचे नाबालिग बाइक लेकर वापस जा रहा था लेकिन पकड़ा गया।
बरामद मोटर साइकल पल्सर में न0 प्लेट नही होने पर जानकारी करने पर उक्त मोटरसाइकल के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 552/26 धारा-303(2) BNS पंजीकृत है। विधि विवादित किशोर को सम्बन्धित न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
*बरामदगी-*
1-मोटर साइकल पल्सर रंग काला ग्रे इंजन- JLYCHM25095 बाइक कोतवाली नगर हरिद्वार से सम्बन्धित
2-5000/ रूपये
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 प्रकाश चन्द
2- अ0उ0 नि0 ललित मोहन
3- हे0का0 रविन्द्र तोमर
4- का0 राजेश डोभाल
