Sunday, November 1, 2026
Uttarakhand

नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई

*कोतवाली बहादराबाद*

*नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई*

*पीड़िता की माता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के आधार पर आरोपी पिता के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज*

*बहादराबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर आरोपी पिता को हिरासत मे लिया*

दिनांक 31.10.2026 को कोतवाली बहादराबाद में एक महिला द्वारा अपने पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति पिछले लगभग एक वर्ष से अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करता आ रहा है। इसके अतिरिक्त आरोपी महिला एवं उसके बच्चों के साथ आए दिन गाली-गलौज तथा मारपीट भी करता है।

महिला द्वारा बताया गया कि आरोपी को कई बार समझाने तथा उसकी हरकतों का विरोध करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी की इन हरकतों के कारण नाबालिग बालिका भय एवं मानसिक पीड़ा में रहने लगी।

प्रकरण की गंभीरता एवं नाबालिग बालिका की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी पति के विरुद्ध मु0अ0सं0 398/26 धारा 75(2), 115(2), 352 बीएनएस एवं धारा 7/8, 9(l)(n)/10 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विवेचक मय पुलिस टीम के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके किराये के मकान पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को आरोपी घर पर ही मौजूद मिला, जिसे उसके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया। विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

*पुलिस टीम:-*

1. उ0नि0 ज्योति नेगी

2. कानि0 अरुण चमोली

3. कानि0 बलवन्त सिंह


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!