नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक व मुख्य विकास अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक व मुख्य विकास अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा कालाढूंगी आगमन के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का आज विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत तथा मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय सुव्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी, कालाढूंगी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही व्यू-कटर, शौचालय, पार्किंग, सीटिंग, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की जाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने स्क्रीन, माइक, स्पीकर, लाइटिंग आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा जन-आवागमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार, तहसीलदार पूजा शर्मा, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, अपर परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
