Wednesday, November 25, 2026
Uttarakhand

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता के साथ मनाई देव दीपावली

*🌼पश्चिम बंगाल के हावड़ा में श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता के साथ मनाई देव दीपावली*

*💥परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में हुआ दिव्य आयोजन*

*✨माननीय वित्तमंत्री, पश्चिम बंगाल, श्री स्वपन दासगुप्ता जी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की बढ़ाई शोभा*

*💥सेठ बंसीधर जालान स्मृति मंदिर में पूज्य स्वामी जी ने की आरती एवं पूजा-अर्चना एवं विश्व शांति की प्रार्थना*

*✨पश्चिम बंगाल के हावड़ा में परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों द्वारा आरती व वेद मंत्रों की गूंज*

हावड़ा, पश्चिम बंगाल, 25 नवम्बर। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में देव दीपावली का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। समारोह में राज्य मंत्री श्री स्वपन दासगुप्ता जी और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

हावड़ा स्थित सेठ बंसीधर जालान स्मृति मंदिर में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने विधिवत आरती एवं पूजा-अर्चना कर समस्त विश्व के कल्याण, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि देव दीपावली अपने भीतर की चेतना, करुणा, सद्भाव और मानवता को जागृत करने का पावन अवसर है। दीप स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को प्रकाश करता है। यही भारतीय संस्कृति का मूल दर्शन है, स्वयं प्रकाशित हों और दूसरों के जीवन को भी प्रकाशित करें।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव की नगरी काशी से लेकर माँ गंगा के पावन तटों तक देव दीपावली का पर्व हमारी सनातन परंपरा की अद्भुत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व संदेश देता है कि जीवन का वास्तविक सौंदर्य बाहरी प्रकाश में नहीं, बल्कि अंतर्मन की पवित्रता में है। जब हमारे विचारों में पवित्रता, व्यवहार में विनम्रता और कर्मों में सेवा का भाव होता है, तभी जीवन वास्तव में प्रकाशित होता है।

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि आज संसार को प्रकाश, प्रेम, विश्वास, संवेदना और सद्भाव की आवश्यकता है। समाज में बढ़ती दूरियों, तनाव और विभाजन के बीच देव दीपावली का संदेश हमें जोड़ने, अपनाने और मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। एक दीप से हजारों दीप प्रज्वलित हो सकते हैं, उसी प्रकार एक व्यक्ति का सकारात्मक विचार और एक छोटा-सा सेवा कार्य समाज में व्यापक परिवर्तन का माध्यम बन सकता है।

पूज्य स्वामी जी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और अपने संस्कारों से जुड़े रहें। आधुनिकता और आध्यात्मिकता एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। भारत की युवा पीढ़ी जब आधुनिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सनातन मूल्यों का समन्वय करेगी, तभी एक समर्थ, संवेदनशील और संस्कारवान भारत का निर्माण होगा।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री स्वपन दासगुप्ता जी ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएँ हमारी राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की आधारशिला हैं।

हावड़ा की पावन धरती पर आयोजित देव दीपावली समारोह सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक एकता, सामाजिक समरसता और विश्व कल्याण के संकल्प का दिव्य उत्सव है। दीपों की ज्योति के साथ पूज्य स्वामी जी का संदेश गूंजा कि हमारा जीवन स्वयं प्रकाश बने और हमारा प्रत्येक कर्म समस्त सृष्टि के कल्याण के लिए समर्पित हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!