Friday, October 9, 2026
Uttarakhand

पूर्व निर्धारित समयानुसार कोतावाली ज्वालापुर पहुंचे एसपी सिटी दीपक सिंह

*कोतवाली ज्वालापुर*

*पूर्व निर्धारित समयानुसार कोतावाली ज्वालापुर पहुंचे एसपी सिटी दीपक सिंह*

*सीओ ज्वालापुर संजय चौहान की मौजूदगी में किया कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण*

*थाना कार्यालय, मैस, मालखाना, बैरक आदि की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को परखा*

*अस्लाह एवं अन्य साजो सामान को सफाई के साथ तैयारी हालात में रखने के दिए निर्देश*

*ग्राम अपराध रजिस्टर सहित विभिन्न रजिस्टरों को अध्यावधिक रखने के दिए निर्देश*

दिनांक 09.10.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर, हरिद्वार दीपक सिंह द्वारा कोतवाली ज्वालापुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। सेरिमोनियल गार्द द्वारा सलामी के पश्चात सीओ ज्वालापुर संजय चौहान की मौजूदगी में निरीक्षण की औपचारिक शुरुवात करते हुए श्री दीपक सिंह द्वारा साफ-सफाई का जायजा लेने के साथ-साथ थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरक, शस्त्रागार एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया।

थाना कार्यालय में विभिन्न रजिस्टर (अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर), शस्त्र एवं कारतूस व बीट संबंधी अभिलेख आदि का अवलोकन कर उक्त अभिलेखों/ रजिस्टरों को अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित/मफरूर अपराधियों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्त एवं प्रभावी पुलिसिंग के संबंध में मातहत को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आगामी त्योहारों एवं महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग करने तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिसकर्मियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं बेहतर पुलिसिंग के साथ कार्य करते हुए आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!