Thursday, November 12, 2026
Uttarakhand

भारत में पहली बार खच्चरों की लीद और पीरूल से तैयार किए गए फायर पेलेट

भारत में पहली बार खच्चरों की लीद और पीरूल से तैयार किए गए फायर पेलेट

केदारनाथ मार्ग पर खच्चरों की लीद का उचित निस्तारण पर्यावरण के लिए एक बड़ी चुनौती रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए माननीय पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पहली बार भारत में एक पहल की जिसमें खच्चरों की लीद और पीरूल के मिश्रण से सोनप्रयाग में पेलेट निर्माण की इकाई स्थापित की गई है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज इस यूनिट का निरीक्षण करते हुए इसकी कार्य प्रणाली को देखा।

हालांकि, यह इकाई अभी बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में सक्षम नहीं है, लेकिन इसके परिणाम काफी बेहतरीन हैं। यहां निर्मित फायर पेलेट से केदारनाथ में श्रद्धालुओं के लिए स्थापित हॉट वॉटर जनरेटर के माध्यम से 24 घंटे निःशुल्क गर्म पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
ये बायोमास पेलेट कार्बन न्यूट्रल हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से एक बेहतर ईंधन विकल्प हैं।
इन पेलेट का उपयोग हॉट वॉटर बॉयलर के साथ-साथ ढाबों को उपलब्ध कराए जाने वाले फायर स्टोव में भी किया जाएगा जो कि गैस और डीजल में बचत करेंगे इसके अलावा, उत्तराखंड में स्थापित उद्योगों की फर्नेस में भी इन पेलेट का उपयोग किया जाएगा, इस इकाई को उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सौजन्य से तथा जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग, मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी रुद्रप्रयाग व वन विभाग रुद्रप्रयाग के सहयोग से एन.जी.ओ हाईफीड ने स्थापित किया है निदेशक उदित घिल्डियाल ने बताया की भारी यात्रा के चलते सोनप्रयाग में इकाई व केदारनाथ धाम में हाॅट वाटर जनरेटर स्थापित करने में काफी कठिनाई आयी उन्होंने बताया शीघ्र लिंचोली और गौरीकुंड में भी हाॅट वाटर जनरेटर स्थापित किये जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!