Saturday, November 14, 2026
Uttarakhand

महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड, जिला देहरादून द्वारा आज भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम जिला अध्यक्ष संजय खंडूरी जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महामना जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं छात्रों ने महामना जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री उमाशंकर शर्मा जी, महानगर अध्यक्ष पीयूष गौड़ जी, जिला महामंत्री विजय मंगाई जी,आजीवन सदस्य संजय शर्मा जी,मुकेश, उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अरुण बाला शर्मा जी, प्रतिमा शर्मा प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ, ब्रजेश शर्मा जी,सूरत लांबा सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वासुकी लाइब्रेरी के बहुत सारे छात्रों ने भी भाग लिया और महामना जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष संजय खंडूरी जी ने कहा कि महामना मालवीय जी ने शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना उनका अमर योगदान है। आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों – शिक्षा, संस्कार, सेवा और राष्ट्रभक्ति पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

प्रदेश महामंत्री उमाशंकर शर्मा जी ने कहा कि महामना जी ने,बनारस हिंदू विश्वविद्याय की स्थापना,छुआछूत, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया और हिन्दी व भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य किया।2014 में तत्कालीन सरकार ने उनको मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने महामना जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और महानगर अध्यक्ष पीयूष गौड़ जी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!